स्वैच्छिक विषय रंगों का त्योहार
रक्षाबंधन (धागों का त्योहार)
********************
ये सावन धागों का त्योहार।2
इन धागों में बंधा हुआ है भाई बहिन का प्यार।
श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को त्योहार मनाया जाता।
भाई बहिन के रिश्ते का, दस्तूर निभाया जाता।
मास सावन का यह त्योहार।2
इन धागों में बंधा हुआ है भाई बहिन का प्यार।
भारत का सबसे अच्छा त्योहार यही कहलाता।
बहिनें,बुआ,सभी घर आती सबका मन हर्षाता।
घर में जा जाती अजब बहार।2
इन धागों में बंधा हुआ है भाई बहिन का प्यार।
राखी बांध मिठाई खिलाकर देती बहुत दुआएं।
खुशियां नित आंगन में,, बरसें दूर रहें बाधाएं।
बहिन हर्षित हो करें दुलार।2
इन धागों में बंधा हुआ है भाई बहिन का प्यार।
बहिनों की रक्षा के खातिर भाई काल बन जाते।
तन मन धन न्यौछावर करते, करतें बचन निभाते।
सरिता बन करते नित बौछार।2
इन धागों से बंधा हुआ है भाई बहिन का प्यार।
सुनीता गुप्ता सरिता कानपुर
Shashank मणि Yadava 'सनम'
30-Aug-2023 08:32 AM
खूबसूरत भाव
Reply
Gunjan Kamal
30-Aug-2023 07:19 AM
👏👌
Reply
Reena yadav
29-Aug-2023 10:52 PM
👍👍
Reply